Best Romantic Shayari in Hindi for Love

दोस्तों प्यार और रोमांस जिंदगी के सबसे खूबसूरत एहसासों में से एक हैं। जब किसी खास इंसान से मोहब्बत होती है तो उसकी हर बात दिल को छू जाती है। ऐसे में अपने जज़्बातों को शब्दों में बयां करने के लिए शायरी सबसे अच्छा जरिया बन जाती है। इसी लिए आज हम आपके लिए Romantic Shayari in Hindi लेकर आए हैं। इन शायरियों को आप अपनी Girlfriend, Boyfriend या अपने किसी खास इंसान के साथ शेयर करके अपने दिल की बात आसानी से कह सकते हैं।

Best Romantic Shayari Hindi

आपका चेहरा हसीन गुलाबों सा लगता है,
तुम्हें देखने का नशा हर नशे से बढ़कर लगता है।

तुम बहुत पसंद हो मुझे वजह,
मत पूछना मालूम नहीं मुझे।

इश्क में कहाँ कोई उसूल होता है,
यार चाहे जैसा भी हो बस कबूल होता है।

खुद का थोड़ा ख्याल रखा करो,
बड़ी मुश्किल से तुम्हें पाया है।

सौ दिल अगर हमारे होते,
खुदा कसम सब के सब तुम्हारे होते।

दिल में हो आप तो कोई और खास कैसे होगा,
यादों में आपके सिवा कोई पास कैसे होगा।

तुझे देखने से मेरा चेहरा यूँ खिल जाता है,
जैसे तेरे होने से मुझे सब कुछ मिल जाता है।

तुम नहीं होते हो तो बहुत खलता है,
प्यार कितना है तुमसे पता चलता है।

करीब रहूँ या दूर जाऊँ मैं,
बस हर वक्त तुझे ही चाहूँ मैं।

सुबह शाम तुझे याद करते हैं,
हम और क्या बताएं कि तुमसे कितना प्यार करते हैं।

Romantic Shayari in Hindi

तुम्हारे ख्याल मुझे अकेले होने नहीं देते,
ये रात भर मुझे सोने नहीं देते।

निगाहों से तेरे दिल पर पैगाम लिख दूँ,
तुम कहो तो अपनी रूह तेरे नाम लिख दूँ।

किसी को सिर्फ पा लेना मोहब्बत नहीं होती,
दिल में जगह बना लेना मोहब्बत होती है।

मेरे वजूद में काश तू उतर जाए,
मैं देखूँ आईना और तू नजर आए।

हमने तेरी तस्वीर में वो रंग भरा है,
कि लोग तुझे देखेंगे और पूछेंगे मुझे।

मोहब्बत पनप रही है दिल में तेरे लिए,
जुबां से नहीं निगाहों से समझ लो।

एक पल के लिए जब तू पास आता है,
मेरा हर लम्हा खास बन जाता है।

इश्क बेपनाह है तुमसे,
मुझे हक जताने दोगे क्या।

न जाने किस तरह का इश्क कर रहे हैं हम,
जिसके हो नहीं सकते उसी के हो रहे हैं हम।

जाने क्या मासूमियत है तेरे चेहरे में,
छुप छुप कर देखने में मजा आता है।

Shayari Love Romantic

मोहब्बत की शमा जला कर तो देखो,
जरा हमसे नजरें मिला कर तो देखो।

मुझको फिर वही सुहाना नजारा मिल गया,
इन आँखों को दीदार तुम्हारा मिल गया।

इश्क है या इबादत कुछ समझ नहीं आता,
एक खूबसूरत ख्याल हो तुम जो दिल से नहीं जाता।

आज बारिश में तेरे संग भीग जाना है,
सपना ये मेरा कितना सुहाना है।

कुछ सोचता हूँ तो तेरा ख्याल आ जाता है,
कुछ बोलता हूँ तो तेरा नाम आ जाता है।

किसी से दिल लग जाने को मोहब्बत नहीं कहते,
जिसके बिना दिल न लगे उसे मोहब्बत कहते हैं।

एक शाम आती है तुम्हारी याद लेकर,
एक शाम जाती है तुम्हारी याद देकर।

खामोश रात में सितारे अच्छे लगते हैं,
और हमें तुम सबसे प्यारे लगते हो।

तुम आए तो लगा हर खुशी आ गई,
यूँ लगा जैसे जिंदगी आ गई।

अपने हसीन होठों को परदे में छुपा लिया करो,
हम नजरों से चूम लिया करते हैं।

रोमांटिक शायरी

उसकी अदाओं पर भी बहुत प्यार आता है,
कभी बच्ची बन जाती है कभी डांट लगाती है।

मुझे रोता देख जो मुस्कुरा दे,
ऐसा हमसफर हर किसी को नहीं मिलता।

मैं जब सो जाऊँ इन आँखों पर अपने होंठ रख देना,
यकीन आ जाएगा पलकों तले भी दिल धड़कता है।

याद बनकर जो तू मेरे साथ रहती है,
तेरे इस एहसान का सौ बार शुक्रिया।

काश मेरे होठ तेरे होठों को छू जाएँ,
और हमारा रिश्ता और भी गहरा हो जाए।

कहता है पल पल तुमसे दिल ये दीवाना,
एक पल भी हमसे दूर नहीं जाना।

हर बार हम पर इल्जाम लगा देते हो मोहब्बत का,
कभी खुद से भी पूछा है इतनी खूबसूरत क्यों हो।

मुझे क्या पता था तुमसे हसीं कोई है या नहीं,
तुम्हारे सिवा किसी और को देखा ही नहीं।

रब से आपकी खुशी मांगते हैं,
दुआओं में आपकी हँसी मांगते हैं।

मुमकिन ही नहीं किसी और से दिल लगाना,
तुम्हें प्यार ही इतनी शिद्दत से किया है।

Conclusion

उम्मीद है आपको यह Romantic Shayari in Hindi Collection पसंद आया होगा। इन शायरियों को अपने खास इंसान के साथ शेयर करके अपने दिल की भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त कर सकते हैं।

Leave a Comment